नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों की संयुक्त बैठक में पानी बचाने व नशा मुक्ति की ली शपथ।

बैतूल। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तहत ग्राम नीमझिरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रस्फुटन प्रशिक्षण और सेक्टर-4 की नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में 40 लोगों ने भाग लिया और पानी बचाने तथा नशा मुक्ति की शपथ ली।

जिला समन्वयक प्रिया चौधरी ने बताया कि यह अभियान 19 मार्च से 30 जून तक चलेगा, जिसमें जल संरक्षण के पांच प्रमुख बिंदुओं पर काम करते हुए जागरूकता गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी।

बैठक में ग्राम नीमझिरी से अध्यक्ष रामदीन पिपरदे, सरपंच दशरथ सेलुकर, सचिव मोहनदास, अशोक नागले, दिलीप विश्वकर्मा, सुखदेव मगरदे, चेतन, साधना महोबे, नवांकुर सखी रामवती सेलुकर और सुमित्रा पिपरदे उपस्थित रहे। ग्राम उमारी से नकुल भुसारे, राजेंद्र रावत, बालाराम भुसारे, चेतन भुसारे, नम्रता भुसारे और शोभा पाल शामिल हुए।

ग्राम ग्यारसपुर से राजू तुमडाम, परसुराम वरकड़े, अनिल कुमार, रेखा और सुखिया तुमराम मौजूद रहे। ग्राम बगवाड़ से रवि पंद्राम, पिंटू काकोड़िया, सुखलाल सरियाम, कांतिलाल बेले, सुनीता, पूजा गोहे और हेमलता शामिल हुए। अंश सेवा समिति से सावी मालवी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और हर व्यक्ति को इसकी जिम्मेदारी समझनी होगी। साथ ही नशा मुक्ति को सामाजिक बदलाव का आधार बताते हुए युवाओं से सकारात्मक पहल की अपील की। कार्यक्रम के अंत में चाय व भोजन की व्यवस्था की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button