Heartbreaking Incident : चिट्ठी में लिखा मुझे माफ कर देना मम्मी पापा और 17 माह के बेटे के साथ टांके में कूदकर दी जान

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ससुराल वालों की प्रताड़ना से की थी बहू ने नवजात के साथ आत्महत्या

मृतिका और उसके बेटे का जीवित अवस्था का चित्र।

Heartbreaking Incident : बैतूल। पति और सास-ससुर की प्रताड़ना से तंग आने के बाद नव विवाहिता ने अपने 17 माह के बेटे को साथ में लेकर पानी से भरे टांके में कूदकर जान दे डाली। यह कठोर कदम उठाने से पहले नव विवाहिता ने अपने माता पिता के लिए एक चिट्ठी भी लिखी थी। उसमें उसने लिखा कि मुझे माफ कर देना मम्मी पापा मैं इतनी परेशान हूं कि जीना नही चाहती। यह ह्दयविदारक घटना मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की है। पुलिस ने जांच के बाद मृतिका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

मुलताई के एसडीओपी सुरेश पाल सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर को शाम छह बजे ग्राम रिधोरा निवासी कमलेश डोंगरदिये ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नि पूनम तथा बच्चा भाविक के शव घर के पानी से भरे टांके में पाए गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां तलाश करने पर मृतिका के द्वारा लिखा गया सुसाईड नोट मिला जिसमें पति सास एवं ससुर की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या का कारण बताया गया था। मृतिका के पिता द्वारा पति कमलेश, सास रामप्यारी तथा ससुर मारोती डोंगरदिये पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई।

पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो पाया गया कि पति, सास एवं ससुर द्वारा नवविवाहिता को विवाह के बाद से ही पैसे के लिए परेशान किया जाता था तथा बार बार पैसे की मांग की जाती थी जिससे प्रताडि़त होकर पूनम द्वारा अपनी 17 माह के बच्चे के साथ टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने सहित दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

पति और सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मृतिका के पिता साहब राव तथा माता सुनीता किनकर ने बताया कि जिस दिन शाम को उनकी पुत्री ने आत्महत्या की उस दिन दोपहर उसका फोन आया था जिसमें मृतिका ने कहा था कि उसे परेशान किया जा रहा है साथ ही फोन में पति सास एवं ससुर के चिल्लाने की भी आवाज आ रही थी। मृतिका के माता पिता ने बताया कि दोपहर तीन बजे के बाद फोन लगाया गया लेकिन फोन बंद बताया गया तथा शाम को उनके दामाद कमलेश द्वारा सूचना दी गई कि उनकी बेटी एवं नाती का शव पानी के टांके में मिला है।

बेटी के लिए हर बार दिए रूपये

मृतिका के माता पिता के अनुसार उनकी बेटी को नकद पैसे के लिए प्रताडि़त किया जाता था। जिस पर उनके द्वारा बार बार नकद राशि दी जाती थी। यहां तक की प्रसव के समय भी पिता ने पैसे दिए। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही बेटी दामाद आए थे तब दामाद ने कर्जा चुकाने के लिए 40 हजार रुपये मांगे तो वह भी उन्होंने दे दिए थे। माता पिता के अनुसार उनके द्वारा यथा संभव बेटी के लिए दामाद को पैसे दिए जाते थे इसके बावजूद बार बार उनकी बेटी को प्रताडि़त किया जाता था जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या का रास्ता चुना और अपने 17 माह के बच्चे के साथ घर के पानी के टांके में कूदकर अपनी जिंदगी खत्म कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button