MP Election : बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों पर हुआ 95.95 प्रतिशत मतदान
सबसे अधिक भैंसदेही में 97.18 प्रतिशत और सबसे कम 95 प्रतिशत मुलताई विधानसभा में हुआ

Election News : बैतूल। विधानसभा चुनाव के लिए सात नवंबर को बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों पर कुल 95.95 प्रतिशत मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसमें सबसे अधिक मतदान भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में 97.18 प्रतिशत और सबसे कम 95 प्रतिशत मुलताई विधानसभा में हुआ है।चुनाव आयोग के द्वारा दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर पर ही मतदान करने की जो सुविधा प्रदान की गई है उसके लिए ही बैतूल जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 129 मतदान दलों के द्वारा घर पर ही बनाए गए मतदान केंद्र में अपनी पसंद के प्रत्याशी को बैलेट पेपर पर वोट दिए और उसे मतपेटी में जमा किया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमनबीर सिंह बैंस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग 1284 मतदाताओं के द्वारा फार्म 12 जमा कर घर से ही मतदान करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की थी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिए पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल 129 मतदान दल बनाए गए थे। मंगलवार को सुबह सभी रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया। मतदान दलों के द्वारा सहमति प्रदान करने वाले मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान कराया गया है। मत पत्रों को मतपेटी में डालने के बाद सभी मतपेटियों को सीलबंद कर स्ट्रांग रूम में पहुंचाने का कार्य किया गया है। इस दौरान दल के प्रतिनिधियों को भी दल के रूप में रखा गया था ताकि वे चिन्हित मतदाताओं के घर जाकर निष्पक्ष मतदान की कार्रवाई को देख सकें।1284 चिन्हित मतदाताओं में से 1232 मतदाताओं के द्वारा मतदान किया गया है।जबकि 34 की मृत्यु हो चुकी है।
विधानसभा क्षेत्रवार मतदान की स्थिति-
मुलताई विधानसभा क्षेत्र में कुल 299 मतदाताओं के सहमति प्रत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से 11 की मृत्यु हो गई है और चार अनुपस्थित पाए गए। शेष 284 मतदाताओं के द्वारा मतदान किया गया। इस कार्य के लिए कुल 26 मतदान दल बनाए गए थे।
आमला विधानसभा क्षेत्र में कुल 159 मतदाताओं के सहमति प्रत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से चार की मृत्यु हो गई है और दो अनुपस्थित पाए गए। शेष 153 मतदाताओं के द्वारा मतदान किया गया। इस कार्य के लिए कुल 26 मतदान दल बनाए गए थे।
बैतूल विधानसभा क्षेत्र में कुल 299 मतदाताओं के सहमति प्रत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से 10 की मृत्यु हो गई है और चार अनुपस्थित पाए गए। शेष 285 मतदाताओं के द्वारा मतदान किया गया। इस कार्य के लिए कुल 21 मतदान दल बनाए गए थे।
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 172 मतदाताओं के सहमति प्रत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से चार की मृत्यु हो गई है और तीन अनुपस्थित पाए गए। शेष 165 मतदाताओं के द्वारा मतदान किया गया। इस कार्य के लिए कुल 18 मतदान दल बनाए गए थे।
भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में कुल 355 मतदाताओं के सहमति प्रत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से पांच की मृत्यु हो गई है और पांच अनुपस्थित पाए गए। शेष 345 मतदाताओं के द्वारा मतदान किया गया। इस कार्य के लिए कुल 38 मतदान दल बनाए गए थे।
मतदान दल में कौन शामिल रहे:
मतदान दल में दो मतदान अधिकारी, 1 माईक्रोआब्जर्वर, 1 वीडियो ग्राफर तथा 1 सुरक्षा कर्मी शामिल थे। टीम द्वारा सुबह आठ बजे से शाम 5 बजे तक मतदान संपन्न कराया गया।जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1284 मतदाताओं में से 34 की मृत्यु हो चुकी है वहीं 18 अनुपस्थित पाए गए।




