सुरों की दुनिया में हमेशा जिंदा रहेंगी आशा भोंसले: राजीव खंडेलवाल।

संगीत प्रेमियों ने दी स्वरांजलि । आभाश्री होटल में आयोजित हुआ स्मृति कार्यक्रम।

बैतूल। शहर के आभाश्री होटल में सिंगर ऑफ द मिलेनियम अवार्ड से सम्मानित आशा भोंसले की स्मृति में स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहयोग संगीत फाउंडेशन संस्था के संरक्षक राजीव खंडेलवाल ने कहा कि आशा भोंसले का संगीत सदैव जीवित रहेगा और वे हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी रहेंगी। उन्होंने उनके योगदान को संगीत जगत की अमूल्य धरोहर बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विजय के वर्मा ने कहा कि संगीत के बिना जीवन मरुस्थल के समान है। संगीत ही वह माध्यम है जो जीवन में शांति, प्रेम और सद्भाव के फूल खिलाता है। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान राजीव खंडेलवाल, विजय के वर्मा, सुभाष गोठी, नवल सिंह ठाकुर, नित्यानंद विश्वास, वंदना झरबडे, दिनेश जोसेफ, किशोर झरबडे, जीत चौकीकर, सुनील चरडे, सुरेश जैन, रामदास पंडाग्रे, शिवदयाल चौकीकर, लीलाधर सोनी, शब्बीर खान और प्रदीप सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इसके बाद स्वरांजलि कार्यक्रम में स्थानीय गायकों ने आशा जी के लोकप्रिय और अमर गीतों की प्रस्तुति दी। मधुर गीतों ने माहौल को भावुक और संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने भाग लेकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रस्तुति का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button