Accident : घर में खेल रही बालिका के पैर पर गिरा कल्टीवेटर

Betul News : बैतूल। जिले के ग्राम बोदी जूनावानी में शुक्रवार को दोपहर में 10 वर्षीय बालिका के पैर पर ट्रैक्टर में लगा हुआ कल्टीवेटर गिर गया। इससे उसके पैर में गंभीर चोट आ गई। स्वजन घायल अवस्था में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
Liquor Smuggling: खंडवा से बैतूल लाई जा रही थी 32 लाख रुपये से से अधिक की शराब
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोदी जूनावानी में पिरजा कुमरे के घर में जमीन की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर में कल्टीवेटर लगाकर खड़ा कर दिया था। इसी दौरान 10 वर्षीय बालिका दुर्गा वहां पर खेलते हुए पहुंच गई। अचानक ही कल्टीवेटर नीचे गिर गया जिससे दुर्गा का पैर उसकी चपेट में आ गया। स्वजन गंभीर हालत में उसे तत्काल आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया।




