बड़ा हादसा: उफनती नदी में आटो सहित चार लोग बहे, नही चल पाया पता, प्रशासनिक लापरवाही हुई उजागर

Betul News: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में तेज वर्षा के बाद भी उफनते नदी नालों पर आवाजाही रोकने के कोई इंतजाम ना होने से चार लोग आटो सहित नदी में बह गए। देर रात तक उनका कहीं सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार के लोग चिंतित हो रहे हैं। इस घटना से प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर हो गई है।

देखें वीडियो….

दरअसल शुक्रवार को जिले में तेज वर्षा होने से आमला तहसील में भैंसई नदी उफान पर आ गई।  छिपन्या- पिपरिया मार्ग पर भैंसई  नदी के पुल पर पानी होने के बाद भी शुक्रवार को शाम करीब 4.30 बजे एक आटो चालक और उसमे सवार तीन लोगों ने पुल को पार करने का प्रयास किया। उसी दौरान पानी के तेज बहाव से आटो पुल के किनारे पर आ गया और देखते ही देखते चारों लोग आटो सहित नदी में बह गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और नदी में बहने वालों की तलाश शुरू की गई है।  नदी में बहने वालों में आटो चालक इमरत पन्द्राम समेत गणेश इरपाचे, अमरलाल इरपाचे ,रामसिंग विश्वकर्मा के नाम सामने आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button