Blood Donation: सोहन राठौर की स्मृति में युवाओं ने किया 55 यूनिट रक्तदान

Good News : बैतूल । बैतूल बाजार के जुझारु, एवरग्रीन युवा, समाजसेवी ,बैतूल जिले में अपनी अलग पहचान बनाने वाले स्व सोहनलाल राठौर की स्मृति में उनकी 55वी जन्म जयंती पर बैतूलबाजार में युवाओं ने 55 यूनिट रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डॉ रानू वर्मा एवं डॉ रंजीत राठौर ने युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि स्व सोहन लाल राठौर हमेशा बेसहारा लोगों की मदद करते थे । उनकी प्रेरणा लेकर युवाओं ने जो आज रक्तदान किया सही में वह सच्ची सेवा है । जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ रानू वर्मा , डॉ रंजीत राठौर , डॉ सुनील तारन , डॉ भूपेंद्र राठौर , अशीष राठौर , ललित राठौर , दीपक राठौर , उमेश राठौर , सुधाकर पवार , सुरेश गायकवाड़ , राम शुक्ला , मोंटी राठौर , नरेन्द्र विजयकर , उदल पंवार , बबलेश राठौर , आदि लोग उपस्थित रहे।




