BJP NEWS : अपनी सरकार में होता है गरीबों का कल्याण: शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिलाया जीत का संकल्प


BETUL NEWS : बैतूल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सारनी में 660 मेगावाट की नई बिजली यूनिट का भूमिपूजन किया। मोरडोंगरी में चौपाल लगाने के बाद देर रात्रि सारनी के आफिसर्स क्लब में मुख्यमंत्री ने भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चाें, प्रकोष्ठों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सरकार की योजनाएं प्रत्येक गरीब तक पहुंची हैं। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन हितग्राहियों से सतत संपर्क बनाए रखें। भाजपा की जिला बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश सहित जिले के हर परिवार में भाजपा की कल्याणकारी योजनाओ के हितग्राही है। बूथ स्तर के पदाधिकारी इन हितग्राहियों से ही सतत संवाद बनाए रखें।

भाजपा को दुनिया की कोई ताकत हरा नही सकती। चौहान ने बूथ समिति की महत्ता को बताते हुए पन्ना प्रमुख और त्रिदेव को भी सक्रिय रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जब अपनी सरकार होती है तो गरीब का कल्याण होता है। हमारी सरकार सवा साल के लिए नही थी तो किस तरह से कल्याणकारी योजनाओ को बंद कर दिया गया था। कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को निशाने पर रखा जाता था। आज हमारी सरकार है। हम सबके साथ समान व्यवहार करते हैं।

अपने उदबोधन में चौहान ने भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने मंडल से लेकर बूथ तक संगठन संरचना को लेकर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के बाद सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पांचो विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में हमारा एक ही प्रत्याशी होगा और वह होगा भाजपा का कमल का फूल। आज से ही हमें हर मतदाता के बीच पहुंचेंगे और उन्हें भाजपा के परिवार से जोडने की कोशिश करेंगे। श्री चौहान ने स्वयं का उदारहण बताते हुए कहा कि सुबह 5.30 बजे उठकर काम पर लग जाता हूं। हर कार्यकर्ता को हर पदाधिकारी को भाजपा की सरकार बनाने के लिए एक जुट होना है।

मुख्यमंत्री के संबोधन के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बैठक को संबोधित किया एवं जिले में चल रही पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियो की जानकारी दी। बैठक के दौरान मंच पर सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार ,पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, नपाध्यक्ष किशोर बरदे, जिला महामंत्री कमलेश सिंह , राहुल चौहान ,सुधाकर पंवार मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ने एवं आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button