BIG NEWS : जब सारनी में कीचड़ में फंस गया उर्जा मंत्री का वाहन

BETUL NEWS : बैतूल। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की पोल उस समय खुल गई जब कार्यक्रम स्थल हवाई पट्टी बगडोना में कीचड़ के कारण उर्जा मंत्री के वाहन के अलावा सुरक्षाकर्मियों का वाहन भी फंस गया। बड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को बाहर निकाला गया।

पिछले दिनों हुई तेज वर्षा के कारण कार्यक्रम स्थल पर कीचड़ हो गया था जिसे हटाने के लिए जो इंतजाम प्रशासनिक स्तर पर किए जाने थे उनमें कमी रखी गई। सारनी में तेंदूपत्ता संग्राहकों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम के साथ ही बिजली उत्पादन की नई इकाई का भूमिपूजन करने करने के लिए उर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर भी पहुंचे थे।

कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद जब वे वाहन में सवार होने जा रहे थे तब कार्यक्रम स्थल पर जहां वाहनों की पार्किंग की गई थी वहां पर कीचड़ में उनका वाहन फंस गया। उनके वाहन के साथ चल रहा सुरक्षाकर्मियों का वाहन भी पीछे आने के कारण कीचड़ में फंस गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा वाहन को धक्का लगाकर बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद ट्रैक्टर से मंत्री के वाहन को बाहर निकाल दिया गया। सुरक्षाकर्मियों के वाहन को बुलडोजर की मदद से बाहर खींचा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button