दर्दनाक हादसा: मकान की दीवार गिरी, दबने से 85 वर्षीय वृद्धा की मौत

Accident News: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पड़ोसी के मकान की दीवार गिरने से उसमे दबकर वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोती पति गुरदी सलाम उम्र 85 वर्ष निवासी सीता कामथ तहसील घोड़ाडोंगरी शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास अपने घर के पास काम कर रही थी। तभी पड़ोस में स्थित परिजन के मकान की दीवार अचानक बुजुर्ग महिला के ऊपर गिर गई। जिसमें बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई ।
जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी । जिसके बाद तत्काल एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान ही  कुछ देर बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।  परिजनों ने बताया कि पड़ोस के मकान की दीवार काफी समय से कमजोर थी कुछ हद तक झुक भी गई थी।
शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास जब मनोती बाई वहां पर कुछ काम कर रही थी तभी दीवार उनके ऊपर गिर गई जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था जहां पर कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button