जुआ का अड्डा: फट्टा बिछाकर चल रहा था जुआ का फड़, नौ जुआरी गिरफ्तार, 11 फरार, मात्र 40 हजार जब्त

Betul Police Action: बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र में लंबे समय से जुआ के अड्डों का संचालन करने की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस मुखबिर से सूचना मिलने के इंतजार में कारवाई नही कर रही थी।
अब दावा किया जा रहा है कि गुरुवार शाम को कोतवाली पुलिस को  मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना कोतवाली के अंतर्गत आने कल ग्राम उडदन के पास पुष्पराज यादव के खेत में फट्टा बिछाकर जुआ की फड़ का संचालन किया जा रहा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दबिश देकर जुआ खेलते 9 जुआरियों को रंगे हाथो पकड़ा गया। कुछ लोग जो फड में जुआ खेल रहे थे जो पुलिस को देखकर भाग गये।
पकडे गये व्यक्तियो तथा मौके से फरार व्यक्तियो द्वारा ताश पत्तो पर रूपये पैसो का दाव लगाया जाकर जुआ खेला जा रहा था। फड से जुआ दाव में लगाये गये 40,390 रूपये नकद, तथा मौके से 3 चार पहिया व 4 दो पहिया वाहन भी जप्त किये गये। पकड़े गये व्यक्तियो तथा मौके से फरार व्यक्तियों समेत  लोगो के विरूद्ध नामजद तथा अन्य भागे गये व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध क्र. 354/23 धारा 13 जुआ एक्ट व 109 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने दावा किया है कि मौके पर जप्त मशरूका  नकद 40,390 रूपये व ताश पत्ते, 8 मोबाईल फोन, 3 चार पहिया व 4 दो पहिया वाहन, एक इमरजेंसी लाईट, प्लास्टिक की तिरपाल सहित कुल मशरूका 6,87,390 रूपये का मशरूका बरामद किया गया है।

इन आरोपियों को गिरफ्तार किया:

पुलिस ने मौके से  आरोपी -(01) इमरान पिता अफजन खान उम्र 40 वर्ष निवासी मुर्गी चौक बैतूल (02) दीपक पिता सकाराम गोयल उम्र 35 वर्ष निवासी टिकारी प्रताप वार्ड बैतूल (03) ओमप्रकाश पिता प्रेमचंद चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी माण्डवी थाना आठनेर (04) कपील पिता भीमराव गोरले उम्र 38 वर्ष निवासी झल्लार (05). दुसयंत पिता ओमप्रकाश सोनी उम्र 38 वर्ष निवासी सदर पंचमुखी मंदिर के पास बैतूल (06) अशोक पिता बाबुलाल यादव उम्र 40 वर्ष निवासी बाकुड थाना सारणी (07). अभिषेक पिता जमना साहु उम्र 24 वर्ष निवासी पहावाडी थाना शाहपुर (08) निलकंड पिता शिवलाल लोखंडे उम्र 38 वर्ष निवासी सारणी (09). विजय पिता दल्लू सिंह सरेयाम उम्र 39 वर्ष निवासी पहावाडी थाना सारणी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का दावा यह फरार हो गए:

पुलिस का दावा है कि दबिश के दौरान फरार हुए आरोपियों में -(01). राजा पाल (02) सफीक खान (03) जयदीप यादव (04) नंदी झरबडे (05) गुड्डु गरम (06) मोसीन काका (07) बंटी खान (08) समीर खान (09) अंकुश मगरे (10) संदीप यादव (11) श्याम प्रजापति सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस ने बड़ी संख्या में जुआरियों को गिरफ्तार किया है और दावा है कि मौके से भी बड़ी संख्या में जुआरी भाग गए हैं। इसके बाद भी मात्र 40 हजार 390 रूपये नकद जब्त होना बड़ी उपलब्धि नहीं कही जा रही है।
पुलिस की इस कारवाई को  थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार सोनी, उनि नितिन पटेल (रक्षित केन्द्र बैतूल), सउनि बलीराम बम्हनेले, सउनि अवधेश वर्मा, सउनि राज पहाडे, प्र. आरक्षक 365 नीलेश मीना, आरक्षक 215 मुकेश पवार ( असूचना संकलन), आरक्षक 431 अरूण लौवंशी, आरक्षक 344 मदन मसर्कोले, आरक्षक 376 पुष्पराज  की विशेष सहरानीय भूमिका में अंजाम देने का दावा प्रेस नोट में किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button