Betul News : भाजपा की लाड़ली बहना योजना की टक्कर में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना
Betul News: Congress's Nari Samman Yojana in competition with BJP's Ladli Bahna Yojana

बैतूल। भाजपा की लाड़ली बहना योजना की टक्कर में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। योजना के प्रति महिलाएं भी उत्साह दिखा रही है। ग्राम पंचायत झाडकुंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं के फॉर्म भरे गए। कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, विधायक प्रतिनिधि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा, जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह परते ने महिलाओं को योजना की जानकारी देते हुए फार्म भरवाए।
ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि योजना बहनों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगी। बढ़ती महंगाई को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिलाओं को पंद्रह सौ प्रतिमाह, साथ ही गैस के बढ़ते दामों को देखते हुए गैस सिलेंडर 500 में देने का ऐलान किया है। इसीलिए अधिक से अधिक हमारी माताएं बहने कमलनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए मेहनत करें। इसके पश्चात विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि शिवराज सरकार ने जनता का खून चूसने का कार्य किया है। चारों ओर जनता परेशान हैं, दिन-ब-दिन बेरोजगारी बढ़ रही है।
युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। इन 18 सालों में किसी प्रकार का बैतूल जिले में उद्योग नहीं खुला है। शिक्षा की व्यवस्था खराब हो गई है। आज किसानों पर बिजली का संकट आ खड़ा हुआ है। सरकार किसान भाइयों से बिजली के दाम दुगने ले रही है।

जनपद उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह परते ने कहा कि यदि आप लोग कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हो तो पूर्ण बहुमत के साथ कमलनाथ को जिताने के लिए प्रयत्नशील रहिए क्योंकि कमलनाथ मुख्यमंत्री बनने के पश्चात वह पुनः कर्जा माफी योजना हमारे किसान भाइयों के लिए लागू करेंगे। साथ ही नए उद्योग स्थापित होंगे ताकि बेरोजगारी दूर हो सके। कमलनाथ ने प्रदेश के विकास के लिए जनता के विकास के लिए पांच बड़ी सौगातें लाई हैं।

जैसे ही सरकार बनती है सबसे पहले महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए देने का काम करेंगे, 500 में गैस सिलेंडर मिलेगी। 100 यूनिट बिजली माफ होगी, 200 यूनिट बिजली हाफ होगी। ऐसी कई योजनाओं का लाभ मध्य प्रदेश की जनता को मिलेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ग्रामीण हेमंत वागद्रे, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय आर्य, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नीरज राठौर, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सरफराज खान, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कवड़े,राहुल पटेल, अनिल भुसारी, नंदन धुर्वे, संदेश धुर्वे, घोड़ाडोंगरी जनपद के उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह परते मुख्य रूप से उपस्थित रहे। फार्म भरने के दौरान इतना उत्साह था कि महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही थी।




