नीमच रवाना हुई बैतूल की ट्रायथलॉन टीम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

बैतूल। 22 से 27 जुलाई तक नीमच में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बैतूल की टीम बुधवार को रवाना हुई। टीम के खिलाड़ी हाल ही में वीर सावरकर नगर पालिका स्विमिंग पूल में आयोजित ट्रायल प्रतियोगिता में चयनित हुए थे। कोच रामबरन पाल एवं गोवर्धन यादव के मार्गदर्शन में खिलाड़ी राज्य स्तर पर बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों को बैतूल रेलवे स्टेशन पर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया।




