सुरों का संगम में उभरते कलाकारों ने बिखेरा जलवा।

प्रतिभाशाली कलाकारों को मिला संगीत रत्न सम्मान-2026।

बैतूल। मां शारदा सहायता समिति एवं पौधारोपण ग्रुप बैतूल द्वारा आयोजित सुरों का संगम कार्यक्रम में स्थानीय और उभरते कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, शास्त्रीय संगीत और लोक कलाओं को संरक्षण देना तथा जनमानस को तनावमुक्त कर मानसिक शांति प्रदान करना रहा। कार्यक्रम संयोजक चेतनानंद गुप्ता और शैलेंद्र बिहारिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की आरती, स्व. सुमन कल्याण के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा देशभक्ति गीत के साथ हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में अशोक कटारे, मुकेश झारे, अतीत पवार, दीपक सलूजा, धीरज हिरानी, मुकेश गुप्ता, शिरीष पटेल, संजय सोलंकी, पार्षद नंदनी तिवारी सहित चेतनानंद गुप्ता, हिमांशु सोनी, सुदामा सूर्यवंशी और विजय नरवरे उपस्थित रहे।

संगीतमय संध्या में चेतनानंद गुप्ता, संगीता राठौड़, दीपना करोले, पूनम धोटे, दीपिका वर्मा, सविता गुजरकर, वंदना झरबड़े, डॉ. विनय सिंह चौहान, डैनी सावनकुमार, मुकेश झारे, सुरेश जैन, डॉ. सागर बिंझाड़े, सुनील सोनी, जगदीश झोड़, राजकुमार गुप्ता, धीरज जोजे, भीम धोटे, सोनू जोजे, निशा बोरासी, विजय बोरासी और कृष्णा महलवंशी ने प्रस्तुतियां दीं। वहीं सुनील नंदनवार की प्रस्तुति को भी खूब सराहना मिली।

कार्यक्रम में रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित कविताओं ने लोगों को जागरूक किया। 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली भूमि मिश्रा का प्रतिभा सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर सुधाकर पवार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्थानीय गायकों और वादकों को अपनी प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने गर्ग कॉलोनी द्वारा रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

समारोह में नामदेव अतुलकर, अखिलेश अतुलकर, निमिष मालवीय, राजकुमार राठौड़, संतोष करोले, शिवम धोटे, अर्जुन धुर्वे, रितेश यादव और किशोर वंशकार को संगीत रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button