मसीही समाज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने स्पेंसर लाल, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी।

संगठन में सक्रियता का मिला पुरस्कार

बैतूल। कांग्रेस संगठन के प्रकोष्ठों में की गई नई नियुक्तियों के बीच कांग्रेस ने मसीह समाज समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष पद पर स्पेंसर लाल की नियुक्ति की है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश, संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले एवं उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी सुखदेव पांसे की सहमति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद यह नियुक्ति प्रभावी हो गई है।

कांग्रेस संगठन से जुड़े सूत्रों के अनुसार स्पेंसर लाल लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। मसीही समाज के बीच उनकी मजबूत पकड़ और निरंतर सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व में समाज और कांग्रेस के बीच समन्वय को नई मजबूती मिलेगी।

– पहली बार मसीही समाज को मिला नेतृत्व

राजनीतिक दृष्टि से इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि जिले में पहली बार मसीही समाज को कांग्रेस संगठन के एक प्रकोष्ठ में जिला स्तर का नेतृत्व सौंपा गया है।

कांग्रेस द्वारा विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने और उन्हें प्रतिनिधित्व देने की रणनीति के तहत इस नियुक्ति को एक अहम कदम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी ने सामाजिक संतुलन साधने और नए वर्गों तक अपनी पहुंच मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button