भगवा पार्टी और लोक सेवक संघ ने मरीजों को बांटे फल।
आमला सिविल अस्पताल में मरीजों के बीच सेवा कार्य कर दिया सेवा का संदेश।

बैतूल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी महासंघ, भगवा पार्टी एवं लोक सेवक संघ बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार 4 जून को सामाजिक सेवा और मानवता के भाव को सशक्त करते हुए आमला सिविल अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
यह कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं अमर शहीद वंशज सुरेंद्र शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भगवा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोक सेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मरीजों के बीच फल वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सिविल अस्पताल आमला के डॉ. अशोक नरवरे, बीपीएमओ रमेश बिहारी सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर महासंघ के जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती मीरा पिजारे, वार्ड अध्यक्ष श्रीमती शीला मालवी, श्रीमती लता पाटिल, प्रसार मंत्री सुनील तावरे, ओमप्रकाश अतुलकर, अशोक अतुलकर, नारायण पाटिल और संतोष राजुकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।




