स्वच्छता का त्योहार अंतर्गत काशी तालाब में चला विशेष स्वच्छता अभियान।

बैतूल। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा शनिवार स्वच्छता का त्योहार कार्यक्रम के तहत वीवीएम कॉलेज के सामने स्थित काशी तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान तालाब एवं उसके आसपास के क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बैतूल की अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे, संबंधित वार्ड के पार्षदगण, नगर पालिका की स्वच्छता टीम तथा सफाई मित्र उपस्थित रहे। सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता निभाई तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। नगर के तालाबों, सार्वजनिक स्थलों एवं वार्डों को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा लगातार विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। नागरिकों के सहयोग से ही स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर का निर्माण संभव है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा कचरे का उचित निस्तारण कर शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम के दौरान काशी तालाब क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ-साथ स्वच्छता संबंधी जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। अभियान के अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बैतूल के निर्माण हेतु निरंतर सहयोग करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button