राजस्व-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर हितग्राही को दिलाया कब्जा।

एसपी के आदेश पर उमरीजागीर में हुई कब्जा दिलाने की कार्रवाई।

बैतूल। राजस्व न्यायालय के आदेश के पालन में जिला प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा के बीच उमरीजागीर क्षेत्र में विवादित भूमि से कब्जा हटाकर आवेदक को कब्जा दिलाया। एसपी के निर्देश पर 18 मई को सशस्त्र पुलिस गार्ड की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय तहसील वृत्त बैतूल ग्रामीण के 6 मार्च के आदेश के तहत मौजा सोम्मारीपेठ स्थित खसरा नंबर 121/2 रकबा 0.908 हेक्टेयर भूमि में से 0.030 और 0.070 हेक्टेयर हिस्से पर कब्जा हटाकर आवेदक सीताराम पिता टाटरू निवासी उमरीजागीर को कब्जा दिलाया जाना था।

थाना गंज के पत्र के आधार पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 13 मई को रक्षित निरीक्षक को 18 मई के लिए सशस्त्र पुलिस गार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। आदेश में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन भेजने को कहा गया था।

निर्धारित तिथि पर राजस्व अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर कार्रवाई की गई। पंचनामा तैयार कर विवादित भूमि से कब्जा हटाया गया और आवेदक पक्ष को भूमि सुपुर्द कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button