विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संभाली योग जागरूकता अभियान की कमान।

गांव-गांव पहुंचकर योग का संदेश दे रहा ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज।

बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारत भारती जामठी बैतूल द्वारा 100 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

महाविद्यालय के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। वहीं उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा द्वारा इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. चेतना एवं डॉ. नरेंद्र के साथ इंटरनी साक्षी रावते और नमन जैन सहित विद्यार्थियों की टीम सक्रिय रूप से योग प्रशिक्षण दे रही है।

अभियान के तहत आठवां मील क्षेत्र के निवासियों को नियमित योग अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय की टीम जिला बैतूल के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को योग के महत्व से अवगत करा रही है। प्रशिक्षण के दौरान योग को दैनिक जीवन में अपनाने और उससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी जा रही है।

महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर 21 जून 2026 तक जिले के विभिन्न स्थानों पर निरंतर आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग योग अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button