उत्कृष्ट स्कूल के छात्र अभय करारिया ने 10वीं में 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।
परिवार और समाज ने घर पहुंचकर किया सम्मान, बढ़ाया मनोबल।

बैतूल। कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट स्कूल बैतूल के छात्र अभय करारिया, पिता शिव किशोर करारिया ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और समाज में खुशी का माहौल है। अभय की सफलता पर कमल सरले, प्रेमराज छेरकी, एमएलजी कोकाटे, रामशंकर सरले, कैलाश ठाकरे, राजेंद्र साठे, योगेश भारत सहित अन्य साथियों ने उनके घर पहुंचकर उनका सम्मान किया और उनका मनोबल बढ़ाया।
इस उपलब्धि के पीछे अभय के माता-पिता की मेहनत, मार्गदर्शन और त्याग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समाजसेवी राजेंद्र साठे ने कहा कि अभय की यह सफलता पूरे ढोलेवार कुंबी समाज के लिए गर्व का विषय बन गई है।




