बैतूल मंडी: मूंग के दामों में जबरदस्त तेजी से किसान प्रसन्न
बैतूल मंडी भाव-1 जून 2023

Betul Mandi ka bhav : बैतूल। मूंग की नई फसल जैसे-जैसे मंडी में पहुंच रही है, वैसे-वैसे दामों में भी जबरदस्त तेजी आ रही है। गुरुवार को बैतूल के बडाेरा में स्थित कृषि उपज मंडी में मूंग की खरीदी अधिकतम 7501 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई है। मंडी में पहली बार मूंग के दाम इतने अधिक होने से किसान बेहद प्रसन्न हैं।
मंडी में गुरुवार को मूंग की आवक 30 बोरा की रही। इसकी नीलामी न्यूनतम 4500 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर अधिकतम 7501 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की गई है। मंडी में सोयाबीन के दामों में उछाल न आ पाने से किसानों की चिंता बढ़ रही है। सोयाबीन की बुवाई का समय नजदीक आ गया है लेकिन अब तक दामों में तेजी नहीं आ पाई है।
देखें मंडी में आवक और भाव क्या रहे-





