बैतूल में 28 सितंबर को होगी प्रदेश स्तरीय गायन प्रतियोगिता।

आभाश्री होटल में सहयोग संगीत फाउंडेशन की बैठक में लिया निर्णय।

बैतूल। सहयोग संगीत फाउंडेशन की बैठक 5 अप्रैल को आभाश्री होटल में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 सितंबर को भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जन्मदिन पर प्रदेश स्तरीय गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

संस्था के अध्यक्ष विजय के वर्मा एवं प्रचार सचिव नवल सिंह ठाकुर ने बताया कि जिस प्रकार गांधी जयंती मनाई जाती है, उसी तरह 28 सितंबर को लता जयंती के रूप में मनाने की पहल की जाएगी। इसके लिए जिले के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके और भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनुरोध पत्र भेजा गया है।

संस्था का मानना है कि लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज से दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है और उन्हें हमेशा आदर के साथ याद किया जाएगा।

बैठक में नरेंद्र नाथ गुरुजी, बंटी वासनिक, जीत चौकीकर, किशोर झरबडे, वंदना झरबडे, सागर पाटिल, यशवंत लिखितकर और शब्बीर खान (सज्जू भाई) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button