महावीर इंटरनेशनल संकल्प ने घरों में काम करने वाली महिलाओं का किया सम्मान, रंगों और गीतों के साथ मनाया होली मिलन।

बैतूल। महावीर इंटरनेशनल संकल्प बैतूल द्वारा होली मिलन एवं महिला दिवस समारोह का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और आनंद के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद घरों में कार्य करने वाली महिला सहयोगियों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया। संस्था के सदस्यों ने उन्हें अपने परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए तिलक लगाकर सम्मानित किया और उपहार भेंट किए।

इसके पश्चात महिला सहयोगियों के लिए मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें विशेष रूप से पासिंग द बैलून खेल ने सभी को खूब आनंदित किया। संस्था के सदस्यों के लिए भी कई रोचक खेल आयोजित किए गए, जिससे पूरा माहौल हंसी-खुशी एवं उमंग से भर गया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को रंगों की खुशियों से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन वीरा मंजू गोठी और वीरा करिश्मा गोलेच्छा ने प्रभावशाली ढंग से किया। वीरा शर्मिला पारख ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं वीरा शर्मिला पारख, वीरा जल्पा वोरा, वीरा रूपल वर्मा और वीरा वंदना पगारिया ने महिला सहयोगियों के स्वागत में प्रेरणादायी संबोधन दिया। अंत में वीरा समता जैन ने आभार व्यक्त किया, जिसके बाद सभी ने मिलकर स्वल्पाहार का आनंद लिया।

कार्यक्रम में वीरा सरला तातेड, वीरा जूली रंका, वीरा अंशु पगारिया, वीरा मंगला गोठी, वीरा पूनम मेहता, वीरा साधना गोठी, वीरा करुणा गर्ग, वीरा प्रतिभा लुहाड़िया, वीरा मंजू गोठी, वीरा करिश्मा गोलेच्छा, वीरा अर्चना अग्रवाल, वीरा रुचि अग्रवाल, वीरा वंदना पगारिया, वीरा बिंदिया जैन, वीरा श्वेता जैन, वीरा जल्पा वोरा, वीरा शर्मिला पारेख, वीरा मीनाक्षी लुहाड़िया, वीरा मोनिका मालवीय, वीरा श्रुति रंका, वीरा नूतन लुहाड़िया, वीरा रेखा गुगनानी, वीरा सुनीता गुगनानी, वीरा सुनंदा तातेड, वीरा समता जैन, वीरा मधु महेश्वरी, वीरा रेखा महेश्वरी, वीरा सरिता गोठी, वीरा प्राची गोठी, वीरा समता गोठी, वीरा आरज़ू गोठी, वीरा रक्षा अग्रवाल, वीरा मुस्कान पगारिया और वीरा जया मेहता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button