प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में 531 गर्भवती महिलाओं की जांच, 254 हाई रिस्क मिली।

बैतूल 09 मार्च 2026

       गर्भावस्था से संबंधित जटिलताओं का पता लगाने और समय रहते उनका उपचार सुनिश्चित कर सुरक्षित प्रसव करवाने प्रतिमाह 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि जिले में 9 मार्च 2026 को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में 531 गर्भवती महिलाओं की जाचं एवं 254 हाई रिस्क चिन्हित, 68 सोनोग्राफी की गईं। शिविर में सभी महिलाओं की खून की जांच एवं जीडीएम की जांच की गई।

       जिला चिकित्सालय बैतूल में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ. शिवानी इवने द्वारा 66 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकीय जांच की गई, जिसमें 20 गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क के रूप में चिन्हित किया गया, 68 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की गई।

       सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ रूपल श्रीवास्तव द्वारा 32 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें हाई रिस्क 30 महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में चिकित्सा अधिकारी डॉ अंकुश मर्सकोले द्वारा 96 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 23 महिलाएं हाई रिस्क पाई गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन में चिकित्सक अधिकारी डॉ सोनाली मरकाम द्वारा 10 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 7 हाई रिस्क महिलाओं की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ सरिता कालभोर द्वारा 61 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 31 हाई रिस्क महिलाएं पाई गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में चिकित्सक अधिकारी डॉ माधुरी वहाने द्वारा 68 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 27 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में स्त्री रोग चिकित्सक (पीजीएमओ) डॉ कविता कोरी द्वारा 40 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 26 हाई रिस्क महिलाओं की जांच की गईं। सिविल अस्पताल आमला में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक नरवरे द्वारा 40 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें हाई रिस्क 23 महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में चिकित्सा अधिकारी डॉ व्योमा वर्मा द्वारा 17 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 17 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर में महिला चिकित्सक डॉ.तरूणा काकोडिया द्वारा 47 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 24 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनू गोड़ द्वारा 54 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 26 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई।

       शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य संस्था में आवश्यक जांचे, चिकित्सकीय परीक्षण, परामर्श और हाई रिस्क महिलाओं का उचित प्रबंधन कर संस्थागत सुरक्षित प्रसव करवाना है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button