MP Board Exam: दसवीं के अंग्रेजी के पर्चे में हो रही थी नकल, एक नकलची पकड़ाया

MP Board Exam: Copying was being done in the English paper of class X, a copyist was caught

Today Betul News: बैतूल। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा चल रही हैं।  शुक्रवार 17 मार्च 2023 को हाई स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा अंतर्गत अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र हुआ। इसमें नकल करते हुए एक नकलची को उड़नदस्ते ने पकड़ा और प्रकरण बनाया गया है।

दसवीं की परीक्षा में कुल 21960 परीक्षार्थियों में से 825 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।  इस प्रकार 21135 परीक्षार्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। अंग्रेजी विषय की परीक्षा जिले के 131 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इस दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय उड़न दस्तों द्वारा 30 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण किए गए परीक्षा केंद्रों में कन्या सदर, संजीवनी स्कू ल, शा.उ.मा.वि.टिकारी, बरखेड, महतपुर, छावल, बारगवाडी, बडगांव, रायआमला, बिरूल बाजार, झल्लािर, केरपानी, मालेगांव, उत्कृ.चिचोली, नसीराबाद, पाथाखेडा, चुडिया, चिखली, नांदा, हीरापुर, पाथाखेडा, बा. शाहपुर, बोरगांव, कोदारोटी, खेडलीबाजार, बोरदेही, धपाडा, बासंपानी, खण्डारा, गुरूनानक बोडखी, इत्यादि परीक्षा केंद्र सम्मिलित रहे। शा.उ.मा.वि. बोरदेही में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर जिला स्तरीय उड़न दस्ते द्वारा एक नकल प्रकरण दर्ज किया गया।

आज होगा 12 वीं का पर्चा:

हायर सेकेण्डरी प्रमाण पत्र परीक्षा अंतर्गत शनिवार 18 मार्च 2023 को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन एवं अन्य वैकल्पिक विषयों का प्रश्न पत्र होगा। जिसमे जिले के केवल 113 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button