दो दशक की समर्पित सेवाओं के बाद एएनएम निर्मला ठाकुर हुईं सेवानिवृत्त, स्वास्थ्य कर्मियों ने दी सम्मानपूर्ण विदाई

बैतूल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहरा के अंतर्गत आरोग्य केंद्र कोलगांव में 20 वर्षों तक निरंतर सेवाएं देने वाली एएनएम श्रीमती निर्मला ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं ने उनके लंबे, समर्पित और सेवाभावी कार्यकाल की सराहना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।
विदाई समारोह बड़े ही आत्मीय और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी साथियों ने श्रीमती निर्मला ठाकुर के 20 वर्षों के सेवा काल को याद करते हुए उनके स्वास्थ्य सेवाओं में दिए गए योगदान की सराहना की तथा उनके सुखद, स्वस्थ और मंगलमय भविष्य की कामना की।
– स्वास्थ्य अमले की रही उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम में सेक्टर सेहरा की सीएचओ श्रीमती अर्चना धाकड़, एलएचवी श्रीमती इंद्रकला परते, एमपीडब्ल्यू श्रवण परते, आशा सहयोगिनी श्रीमती सुनीता सूर्यवंशी सहित सेक्टर की समस्त एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने श्रीमती निर्मला ठाकुर को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।




