मालवर में आयोजित सैनिक सम्मेलन में पहुंचेगीं राजमाता फुलवादेवी देवी कांगे

कंगला मांझी सरकार संस्था के सैनिक सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का होगा आगमन

शाहपुर-मालवर-देशावाडी में होंगे कार्यक्रम,चार दिन तक चलेगी बैठक और परिचर्चा
बैतूल। श्री मांझी अंतरराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था नई दिल्ली की शाखा ब्रांच कार्यालय ग्राम मालवर पोस्ट टेमरू तहसील शाहपुर में गुरुवार 7 फरवरी को सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में कंगला मांझी सरकार संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता फुलवादेवी कांगे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंभदेव कांगे भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, देव नैतिक तथा विभिन्न संस्थागत विषयों पर विस्तृत परिचर्चा की जाएगी।
जिले के प्रभारी जिला अध्यक्ष रामकिशोर धुर्वे ने बताया कि राजमाता फुलवादेवी कांगे 6 फरवरी को शाम 5 बजे घोड़ाडोगरी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। वहां से शाहपुर स्थित मुस्कान होटल में रात्रि विश्राम करेंगी। 07 फरवरी को प्रातः 11 बजे शाहपुर से ग्राम मालवर के लिए रवाना होंगी, जहां मंचासीन कार्यक्रम में उद्बोधन देंगी। कार्यक्रम के बाद पुनः शाहपुर मुस्कान होटल लौटकर विश्राम करेंगी।
8 फरवरी को सुबह शाहपुर मुस्कान होटल से पुनः ग्राम मालवर पहुंचकर देव पूजा एवं सामाजिक परिचर्चा में भाग लेंगी। शाम को मालवर से वापस शाहपुर मुस्कान होटल आकर रात्रि विश्राम करेंगी। 09 फरवरी को प्रातः 11 बजे अनिल धुर्वे, ग्राम देशावाडी के लिए रवाना होंगी, जहां संस्थागत चर्चा में सहभागिता करेंगी। रात्रि 8 बजे देशावाडी से घोड़ाडोगरी रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान कर वहां से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगी। संस्था पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button