Maha Rudrabhishek: श्रावण मास के अंतिम सोमवार श्री माता मंदिर में हुआ महा रुद्राभिषेक

विधि-विधान से किया भोलेनाथ का अभिषेक, पंडित आनंद अग्रवाल ने संपन्न कराई पूजा

बैतूल। शंकर नगर स्थित श्री माता मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भगवान भोलेनाथ का महा रुद्राभिषेक एवं सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड की सभी महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया।

श्री माता मंदिर में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गई थीं। पंडित आनंद अग्रवाल के द्वारा विधि-विधान से महा रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इसमें रुद्र मंत्रों का जाप करते हुए भगवान शिव का अभिषेक किया गया, जोकि श्रावण मास के अंतिम सोमवार विशेष महत्व रखता है। सहस्त्रधारा अभिषेक के अंतर्गत, शिवलिंग पर हजारों धाराओं से जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगा जल अर्पित किया गया।

पूजन के दौरान वार्ड की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने मिलकर शिवजी की आराधना की और मंदिर में शिव भजनों की गूंज ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

मान्यता है कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भोलेनाथ का अभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस आयोजन के बाद भक्तों में अपार खुशी देखी गई और मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण भी किया गया। पूजन के इस आयोजन ने पूरे शंकर नगर क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button