गौ माता के साथ कुकृत्य के विरोध में सनातन धर्म मंच का प्रदर्शन, मृत्यु दंड की मांग
गौ सांसद युवराज मालवीय श्री गौड़ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सनातन धर्म मंच ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
बैतूल। भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दामजीपुरा में गौ माता के साथ कुकृत्य का वीडियो सामने आने के बाद सनातन समाज में आक्रोश व्याप्त है। इसी के विरोध में गौ सांसद राष्ट्रीय सनातन धर्म मंच के प्रदेश अध्यक्ष युवराज मालवीय श्री गौड़, के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आरोपित को कठोरतम सजा देने और गौ माता की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की गई।
गौ सांसद प्रतिनिधि डॉ. राकेश मालवीय ने बताया कि वायरल वीडियो में ग्राम दामजीपुरा निवासी हबीब उर्फ हब्बू द्वारा गौ माता के साथ अमानवीय कृत्य किया गया है। इस घटना से सनातन हिंदू समाज की आस्था आहत हुई है और समाज में व्यापक रोष है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गौ माता सनातन संस्कृति की रीढ़ हैं और हिंदू धर्म में सर्वोच्च पूजनीय हैं, ऐसे में इस प्रकार की घटना अत्यंत पीड़ादायक है।
– कठोरतम दंड सुनिश्चित किया जाए
गौ सांसद युवराज मालवीय श्री गौड़ ने कहा कि बार-बार हिंदू आस्था और धार्मिक प्रतीकों को निशाना बनाया जाना चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों में कार्रवाई के बाद भी आरोपितों को शीघ्र रिहा कर दिया जाता है, जिससे समाज में असंतोष बढ़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस मामले में कठोरतम दंड सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो सनातन समाज बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
– यह रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान युवराज मालवीय श्री गौड़, डॉ. राकेश मालवीय, दीपक वर्मा, शिव नामदेव, मनीष वर्मा, राजू महाराज, राजेश राय, ऋषि पाटिल, गणेश दरवाई, शरद मालवी शिवधामो, राजेश गंगारे, राजकुमार महतो, त्रिलोकी नाथ कनाठे, नीरज कुमार, रवि शुक्ला, सुमित मानकर, निलेश ग्वालवंशी, सागर करकरे, रोशन सूर्यवंशी, रमेश मालवीय, कमलेश प्रजापति, दीपांशु युवने, देवआशीष साहू सहित राष्ट्रीय सनातन धर्म मंच के पदाधिकारी और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





