Demand for restoration of old pension: आज़ाद अध्यापक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई, कार्यकारिणी में हुए महत्वपूर्ण बदलाव

सुनील जयसवाल ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त, पुरानी पेंशन बहाली के लिए भैंसदेही में आयोजित हुई बैठक

बैतूल। आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ ने अपनी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक बार फिर से आवाज़ उठाई है। भैंसदेही विकासखंड में आयोजित संघ की बैठक में जिला अध्यक्ष विनय सिंह राठौड़ की उपस्थिति में अध्यापक संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में क्रमोन्नति, उच्च पद प्रभार, डीए एरियर का भुगतान और पुरानी पेंशन लागू करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें सामने रखी गईं, जिनके शीघ्र निराकरण की मांग की गई है।

बैठक में संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की अनुशंसा और जिला अध्यक्ष विनय सिंह राठौड़ की सहमति से ब्लॉक भैंसदेही के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें सुनील जयसवाल को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि महिला विंग के लिए मंजुला बोरासी को ब्लॉक अध्यक्ष और कुसुम सावले को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

अन्य पदाधिकारियों में विजेंद्र कनाठे को उपाध्यक्ष, अशोक लोखंडे को सचिव, और रंजीत भट्ट को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला विंग में मालती भलावी को ब्लॉक उपाध्यक्ष और अनीता धोटे को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। स्वर्णलता गणेशे को कोषाध्यक्ष और पुष्पलता धुर्वे को ब्लॉक सचिव का दायित्व दिया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश गंगारे, महेंद्र भारती, लक्ष्मीचंद लिल्लौरे, मुकेश उपराले, और जितेंद्र वागद्रे सहित जिले की कार्यकारिणी के सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे। सभी ने एकमत से पुरानी पेंशन बहाली और अन्य लंबित मांगों पर प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग की। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल ने भी इस मुद्दे पर संघ की एकजुटता को सराहा और सदस्यों से आगामी आंदोलनों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button