पंच परिवर्तन के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव: प्रवीण गुगनानी

बिरूल बाजार में आयोजित हिंदू सम्मेलन में देवी-देवताओं के रूप में सजे बच्चे


बैतूल। नगर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में लगातार हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को बिरूल बाजार में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा गया।
सम्मेलन में छोटे-छोटे बच्चे भारत माता, भगवान श्रीकृष्ण, भगवान भोलेनाथ और राधारानी की वेशभूषा में पहुंचे। बच्चों ने धर्म की रक्षा और समाज को एकजुट रखने का संदेश दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के पूजन एवं वंदे मातरम गीत के सामूहिक गायन से हुई। इससे पूर्व गांव में पारंपरिक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
– पंच परिवर्तन से बदलेगा समाज
मुख्य अतिथि प्रवीण गुगनानी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि और हिंदू सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंच परिवर्तन के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।
ज्योति बनाईत ने सभ्य समाज के निर्माण के लिए महिलाओं को जागरूक और सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।
– 11 मंडलों में हुए सम्मेलन
जिला संघचालक रामनारायण सोनी ने बताया कि कि मासोद खंड के सम्मेलन खंड प्रभारी भास्कर मगरदे, खंड पालक अशीष शर्मा एवं खंड संयोजक हरिभाऊ माकोड़े के मार्गदर्शन में 11 मंडलों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button