महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक 9 जून को।

प्रदेश महासचिव एवं बैतूल जिला प्रभारी अधिवक्ता नेहा चावरे के नेतृत्व में होगी बैठक।

बैतूल। महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस महिला संगठन की प्रदेश महासचिव एवं बैतूल जिला प्रभारी अधिवक्ता नेहा चावरे आज 9 जून को बैतूल में संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगी।

जिला कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 1 बजे आयोजित बैठक में सुश्री नेहा चावरे विशेष रूप से मौजूद रहकर संगठन की गतिविधियों, विस्तार और आगामी रणनीतियों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। कार्यक्रम को महिला कांग्रेस के संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें जिले की महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर विचार-विमर्श करेंगी।

सुश्री नेहा चावरे के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ महिला कांग्रेस को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर भी चर्चा होने की संभावना है। राजनीतिक दृष्टि से भी इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आगामी समय में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महिला कांग्रेस की भूमिका को लेकर विशेष रणनीति तैयार की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button