जरूरतमंद बच्चों को कपड़े वितरित कर मनाया सार्थक जन्मदिन

बैतूल। आज के दौर में जहां जन्मदिन पार्टियों और आधुनिक आयोजनों में मनाया जाता है, वहीं बैतूल के श्रवणकर दंपति ने अपने बेटे का जन्मदिन सेवा और संवेदना से जोड़कर एक मिसाल पेश की। श्रीमती तनुजा श्रवणकर और अशोक श्रवणकर ने अपनी बड़ी पुत्री अद्विता (रुही) के साथ अपने दो वर्षीय पुत्र अद्विक (रुद्र) का जन्मदिन बैतूल से लगभग 70 किलोमीटर दूर, जिले की सीमा और अन्य जिले की सीमा से लगे विकासखंड चिचोली के दूरस्थ वन ग्राम में जरूरतमंद बच्चों को कपड़े वितरित कर मनाया। इस अवसर पर बालक के मामा पंकज डोंगरे ने सहयोगी भूमिका निभाई। श्रवणकर दंपति से जुड़े परिजन, परिचित और शुभचिंतकों ने इस पहल की सराहना करते हुए नन्हे अद्विक (रुद्र) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं दीं। यह जन्मदिन सामाजिक सरोकार और मानवता का सुंदर उदाहरण बन गया।




