Tapti Janmotsav betul : केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को ताप्ती जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने दिया आमंत्रण
Tapti Janmotsav betul: Union Minister of State Faggan Singh Kulaste was invited to attend the Tapti Janmotsav program

बैतूल। मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश के तत्वाधान में खेड़ी ताप्ती स्थित शिवधाम बारहलिंग में ताप्ती जन्मोत्सव के मौके पर 26 जून को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ताप्ती जन्मोत्सव कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मां बगलामुखी साधक रविन्द्र मानकर ने नैनपुर मंडला में फग्गन सिंह कुलस्ते से मुलाकात कर उन्हें ताप्ती जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रण दिया। इस मौके पर समिति के मीडिया प्रभारी रविन्द्र मानकर ने मां ताप्ती देवी की महिमा का वर्णन राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके को भी सुनाया और विशेष रूप से माता ताप्ती जन्मोत्सव कार्यक्रम में आने आमंत्रित किया।
मां ताप्ती समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर पवार द्वारा प्रतिवर्ष मां ताप्ती की पूजा अर्चना एवं मां ताप्ती महाआरती में भारत के अनेक साधु संतों और महंतों को आमंत्रित किया जाता है। पूर्व में साध्वी सरस्वती मिश्रा, मां बगलामुखी सिद्धसंत वन्दनीय गुरुमाता देवी ज्ञानेश्वरी गोस्वामी और परम पूज्य सद्गुरुदेव डॉ.सत्यनारायण गिरी गोस्वामी महाराज मां ताप्ती जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग ले चुके है। ताप्ती भक्तों की मंशा है की पूज्य सद्गुरुदेव डॉ.सत्यनारायण गिरी महाराज के धर्मपुत्र शिष्य केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ताप्ती जन्मोत्सव में भाग ले।
जन-जन तक पहुंचाई मां ताप्ती की महिमा
उल्लेखनीय है कि मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश के मीडिया प्रभारी रविन्द्र मानकर द्वारा मां ताप्ती महिमा पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायिका शहनाज अख्तर की सुमधुर आवाज में 5 भजनों का एलबम तैयार किया है, वहीं मां ताप्ती की महिमा को जन-जन पहुंचाने के लिये मां ताप्ती महिमा लिखकर कई ग्रामीण क्षेत्रों में ताप्ती भागवत कथा का भव्य आयोजन करवाया है।




