MLA Dr. Yogesh Pandagre’s Birthday: विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे को बौद्ध महासभा ने दी जन्मदिन की बधाई

स्मृति चिन्ह भेंट कर संगठन विस्तार पर की चर्चा

बैतूल। सामाजिक सरोकारों से आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे का जन्मदिन इस बार भी उनके व्यक्तित्व और कार्यों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर बन गया। भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाखा बैतूल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को सशक्त करने में उनके निरंतर योगदान को याद किया। विधायक निवास पर हुए इस आयोजन में जिला अध्यक्ष संदीप पाटिल के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने केक काटकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर विधायक डॉ. पंडाग्रे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे स्वयं भारतीय बौद्ध महासभा के संरक्षक भी हैं और लंबे समय से संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हैं। उन्होंने संगठन के हर छोटे-बड़े आयोजन में भागीदारी निभाई है, सामाजिक और आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों की व्यक्तिगत मदद करके समाज सेवा का उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।

इस सौजन्य भेंट में जिला अध्यक्ष संदीप पाटिल ने कहा कि विधायक पंडाग्रे का मार्गदर्शन हमेशा संगठन को दिशा देता आया है। संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर भी इस अवसर पर चर्चा की गई। उन्होंने विश्वास जताया कि विधायक भविष्य में भी संगठन को हर स्तर पर सहयोग करते रहेंगे।

जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से राजेश भूमरकर, धर्मदास दवंडे, कमलेश उबनारे, शिवकिशोर पाटिल, ब्रजेश पाटिल, मुन्ना सरनकर, दिनेश पाटिल, रामदास पाटिल, किशोर झरबड़े, नरेश भूमरकर, वंदना झरबड़े सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने गुलदस्ते भेंट कर विधायक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button