चि.पीयूष संग सौ.कां.उर्जिता आज होंगे परिणबद्ध
साबले मैरिज लॉन झल्लार में लेंगे वैवाहिक जीवन के फेरे

बैतूल (यश इलेक्ट्रानिक्स)। जिला छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव ब्लाक के ग्राम घोड़ावाड़ी निवासी श्रीमति ललिता-स्व.श्री रमेश साहू जी आदवारे (शिक्षक) के सुपुत्र चि.पीयूष साहू बैतूल जिले के भैंसदेही ब्लाक के ग्राम झल्लार निवासी श्री हनुमंत साहू जी की सुपुत्री सौ.कां.उर्जिता साहू के साथ आज गुरूवार 05 जून 2025, को रात्रि 9 बजे झल्लार के साबले मैरिज लॉन से अपने वैवाहिक जीवन के सातफेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।
विदित हो कि घोड़ावाड़ी के आदवारे परिवार द्वारा आगामी 07 जून 2025, शनिवार को सायं 7 बजे से आशीर्वाद समारोह का आयोजन माँ शांति लॉन दमुआ में आयोजित किया गया है।
वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे नवयुगल चि.पीयूष साहू संग सौ.कां.उर्जिता साहू को बैतूल के विनोबा वार्ड स्थित यश इलेक्ट्रानिक्स परिवार उनके सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता है और उनके सुखद जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है. बधाईयाँ….ढेरों शुभकामनाएं…..पीयूष संग उर्जिता….




