Farmers Union: एक लाख सम्मान की राशि साहित्य परिषद को समर्पित कर  गुगनानी ने प्रस्तुत किया समर्पण का अद्भुत उदाहरण 

प्रवीण गुगनानी का किसान संघ ने किया अभिनंदन, शाल श्रीफल से किया सम्मानित

Farmers Union:  बैतूल। भारतीय किसान संघ, बैतूल जिला इकाई के सभी प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रवीण गुगनानी को अटल बिहारी स्मृति सम्मान एवं एक लाख रुपये की सम्मान राशि प्राप्त होने पर बधाई दी है। मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रवीण गुगनानी की पुस्तक स्वप्न ही तो है कविता के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर किसान संघ के संभाग संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, प्रांत पदाधिकारी पुरुषोत्तम सरले, जिला अध्यक्ष मनोज नावंगे, जिला मंत्री ध्रुव मलैया, संभागीय उपाध्यक्ष अशोक मलैया, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मालवीय, संभागीय कार्यालय मंत्री नकुल सिंह चंदेल, भीमपुर तहसील अध्यक्ष बीडूसिंह काकोड़िया, दीपक कपूर, बैतूल नगर अध्यक्ष संतोष पाल, मुलताई तहसील अध्यक्ष विजय चढ़ोकार, बैतूल तहसील अध्यक्ष नकुल भूसारे और अमर दास चौधरी ने प्रवीण गुगनानी के कार्यालय पहुंचकर उन्हें शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं किसान संघ के विभाग संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय स्तर का यह अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान किसान संघ के एक कार्यकर्ता को मिलना संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि सम्मान की राशि साहित्य परिषद को समर्पित कर प्रवीण गुगनानी ने समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। दिनेश शर्मा ने किसान संघ की ओर से प्रवीण गुगनानी को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि भविष्य में भी वह अपनी लेखनी के माध्यम से संगठन के विचारों को आगे बढ़ाते रहेंगे। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने प्रवीण गुगनानी की उपलब्धि की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। किसान संघ की इस सहभागिता से कार्यक्रम ने एक यादगार रूप ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button