Annual function – “Vihaan” inaugurated: श्री विनायकम स्कूल में ब्रह्माण्ड की अद्भुत, रोमांचक एवं “निःशुल्क” यात्रा के साथ किया जाएगा वार्षिकोत्सव – “विहान” का शुभारंभ

Annual function: बैतूल। विगत 23 वर्षों से संचालित जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री विनायकम स्कूल में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक पंच दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अपने 23वें वार्षिकोत्सव – “विहान” के अंतर्गत 26 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से प्लैनेटेरियम शो आयोजित किया जाएगा। जिसमें श्री विनायकम स्कूल के समस्त विद्यार्थी और उनके माता पिता ब्रह्माण्ड एवं जीव जगत की अद्भुत, रोमांचक एवं “निःशुल्क” यात्रा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि श्री विनायकम स्कूल गर्मी की छुट्टियों में भी अपने विद्यार्थियों की प्रतिभा संवर्धन के लिए प्रतिवर्ष निःशुल्क समर कैंप का आयोजन करता है। वार्षिकोत्सव – विहान के अंतर्गत 26 एवं 27 दिसंबर को वार्षिक खेल गतिविधियों का शुभारंभ किया जाएगा।इसके साथ ही 28 दिसंबर को स्वरांजलि में संगीत की गायन व वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

29 दिसंबर को नृत्यांजलि के माध्यम से ग्रुप डांस एवं स्पेशल प्रेजेंटेशन की आकर्षक प्रस्तुति होगी। 30 दिसंबर को स्कूल के भव्य मंच से सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। वार्षिकोत्सव – “विहान” को सफल बनाने हेतु श्री विनायकम स्कूल के डायरेक्टर श्री संजय राठौर द्वारा समस्त पालकों व विद्यार्थियों को सादर आमंत्रित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button