बीजासनी मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर

मंदिर की साज सज्जा एवं झाकियां सजाते है मंदिर समिति के सदस्य

एलईडी विजुअल एवं बारिश में भी बैठने की विशेष व्यवस्था 

राधा कृष्ण जी , गौ माता की झांकिया होंगी विशेष आकर्षण का केंद्र

56 भोग मिठाई, 11 किलो माखन मिश्री, पंजरी एवं साबूदाना फलाहारी खिचड़ी का लगेगा महाभोग एवं महाप्रसाद वितरित होगा

बैतूल। बैतूल गंज स्थित बीजासनी माता मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों से प्रारंभ हो गई है इस अवसर पर मंदिर समिति के सभी सदस्य जोर-शोर से मंदिर की सजा सज्जा हेतु जुट गए हैं , एवं इस बार राधा कृष्ण जी, गौ माता एवं लड्डू गोपाल जी की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। साथ ही बैठक व्यवस्था को देखते हुए एलईडी की विशेष व्यवस्था की गई है जिससे श्रद्धालु मंदिर के बाहरी प्रांगण में भी बैठकर भजन संध्या एवं दर्शनों का लाभ ले सकेंगे। मंदिर संस्थापक एवं समिति अध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि इस बार बैठक व्यवस्था का विशेष प्रबंध किया गया है जिससे बारिश आने पर भी बाहरी प्रांगण में श्रद्धालु एलईडी विजुअल के माध्यम से भजन संध्या एवं दर्शनों का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त शनिवार को रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या प्रारंभ होगी एवं ठीक रात्रि 12 बजे भगवान का जन्म होगा, 56 भोग, माखन मिश्री, पंजरी एवं फलाहारी खिचड़ी का महा भोग लगेगा, महाआरती होगी एवं प्रसाद वितरण होगा। बैतूल के समस्त धर्म प्रेमियों से उन्होंने कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button