Bms news:भारतीय मजदूर संघ हर वर्ग के श्रमिकों से कर रहा संवाद


बैतूल। भारतीय मजदूर संघ द्वारा स्वर्णिम 70 वर्ष श्रमिक संपर्क अभियान के तहत 1 दिसंबर 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक श्रमिकों से जमीनी स्तर पर संपर्क किया जा रहा है। अभियान के तहत सरकारी और गैर-सरकारी श्रमिकों को संगठन से जोड़ा जा रहा है।
जिला मंत्री पंजाबराव गायकवाड़ और मीडिया प्रभारी चाणक्य राखड़े ने बताया कि श्रमिकों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रदेश सरकार और प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है। अभियान के दौरान जिला अस्पताल में नवपदस्थ सीएमएचओ गौर और फार्मेसी संगठन के जिला अध्यक्ष साहू के साथ बैठक कर श्रमिकों का पंजीकरण किया गया।
150 पेसा मोबिलाइजर से किया संपर्क
जिला पंचायत बैतूल में संघ के जिला संगठन मंत्री ऋषभ जैन ने 150 पेसा मोबिलाइजर्स को बीएमएस के इतिहास, मजदूर हित में किए गए कार्यों और वर्तमान गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने कर्मचारियों और उनके परिवारों की कुशलक्षेम पूछते हुए सभी का पंजीकरण करवाया।
श्रमिकों से सतत संपर्क जारी
बीएमएस के जिला पदाधिकारी नगर क्षेत्र में श्रमिकों से सतत संपर्क कर रहे हैं। जिला संगठन मंत्री ऋषभ जैन ने बताया कि श्रमिकों की समस्याओं को सुलझाने और उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का यह अभियान हर मजदूर को बीएमएस के साथ जोड़ने का प्रयास है।
भारतीय मजदूर संघ ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे अभियान का हिस्सा बनकर अपनी समस्याएं साझा करें, ताकि उन्हें सुलझाने के लिए संगठन ठोस कदम उठा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button