एकादशी पर प्राचीन श्री माता मंदिर में भोलेनाथ का खाटू श्याम स्वरूप में किया आकर्षक श्रृंगार…
श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, चंद्रशेखर साहू और डॉ. गौरव मालवीय ने किया श्रृंगार।

बैतूल। फाल्गुन माह की एकादशी के शुभ अवसर पर शंकर नगर स्थित प्राचीन श्री माता मंदिर में भगवान भोलेनाथ का खाटू श्याम स्वरूप में मनमोहक श्रृंगार किया गया। यह विशेष श्रृंगार इस बार भी चंद्रशेखर साहू एवं डॉ. गौरव मालवीय द्वारा किया गया। श्रृंगारित स्वरूप में भोलेनाथ के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और खाटू श्याम जी के रूप में भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। मंदिर समिति द्वारा जानकारी दी गई कि प्रत्येक शनिवार को आरती के पश्चात महाप्रसादी का वितरण भी नियमित रूप से किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।




