Public Awareness Rally : जन्म जयंती पखवाड़ा के तहत राजपूत समाज ने शहर में निकाली विशाल जनचेतना शोभायात्रा

Public Awareness Rally: Under the birth anniversary fortnight, the Rajput society took out a huge public awareness procession in the city


बैतूल। क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत के नेतृत्व में रविवार को शहर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, हिंदू सम्राट महाबली पृथ्वीराज चौहान एवं महान योद्धा वीर छत्रसाल के जन्म जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत विशाल जनचेतना शोभायात्रा निकाली गई।

राजपूत समाज क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत के तत्वावधान में निकली इस शोभायात्रा में 82 गांवों से पधारे राजपूत सरदार व क्षत्राणिया शामिल हुई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए विजयासन माता मंदिर गंज पहुंची, शौर्य जन चेतना शोभायात्रा का शहर में विभिन्न समाज के सामाजिक बंधु द्वारा जगह- जगह पुष्पहार से भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में राजपुताना पोशाक में अपार जनसैलाब उमड़ा। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गंज बिजासन माता मंदिर पहुंची।

शोभायात्रा में जिले के 82 गांव से राजपूत क्षत्रिय सरदार एवं क्षत्राणी अपनी राजपूती परिधानों में सज धज कर शामिल हुईं। शोभायात्रा में क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह राघव, प्रदेश संगठन मंत्री विनय सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष रोशन सिंह सिसोदिया, भजनसिंह सावनेर, जिला उपाध्यक्ष दिनेशसिंह ठाकुर, मनोहरसिंह सावनेर, डीएस महाजन, शैलेंद्रसिंह सिसोदिया, जितेंद्र सिंह देवड़ा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button