Betul news: एग्रोस्टार के बीज और उत्पादों से मिली रिकॉर्ड मक्का फसल

योगीराज पंडोले के खेत पर 350 किसानों ने देखा प्रदर्शन

बैतूल। जिले के आठनेर ब्लॉक के जामगांव निवासी किसान योगीराज पंडोले ने मक्का की खेती में एक नई क्रांति की शुरुआत की है। एग्रोस्टार की सलाह और उच्च गुणवत्ता वाले कृषि इनपुट्स का उपयोग कर उन्होंने मक्का की पैदावार में वृद्धि की है। हाल ही में योगीराज के खेत पर एक विशेष फसल प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें 350 से अधिक किसानों ने भाग लिया और एग्रोस्टार के उत्पादों और विशेषज्ञों की सलाह से कैसे उपज में सुधार किया जा सकता है, इसका प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।

योगीराज पंडोले ने एग्रोस्टार 1232 मक्का बीज का उपयोग किया, जो जल्दी पकने वाली और उच्च पैदावार देने वाली एक विशेष किस्म है। यह बीज बेहतर क्वालिटी और उपज के लिए जाना जाता है, जिसने उनके खेत में शानदार परिणाम दिए। एग्रोस्टार के एग्री डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, योगीराज ने फसल वृद्धि और विपरीत मौसम स्थितियों का सामना करने के लिए एग्रोस्टार के उत्पादों जैसे टेरिन, रैपीजेन और भूमिका का भी सफलतापूर्वक उपयोग किया।

उपज बढ़ाने और लागत घटाने में मददगार साबित हुई एग्रोस्टार की तकनीक

प्रदर्शन के दौरान योगीराज ने बताया कि एग्रोस्टार की सलाह से उन्हें मक्का की पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि करने में मदद मिली है, जिससे उनकी लागत भी कम हुई है। एग्रोस्टार के उत्पादों और तकनीकी मार्गदर्शन ने उनकी खेती को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इस फसल प्रदर्शन के माध्यम से अन्य किसानों ने भी इन तरीकों को अपनाने का संकल्प लिया ताकि वे भी अपनी उपज में सुधार कर सकें और अधिक लाभ प्राप्त कर सकें।

क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने योगीराज पंडोले

350 से अधिक किसानों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया और योगीराज पंडोले के अनुभवों से प्रेरणा ली। एग्रोस्टार की मदद से उन्होंने उपज बढ़ाने के साथ खेती की लागत में भी कमी की। इस तरह के फसल प्रदर्शन से क्षेत्र के अन्य किसान भी नई तकनीकों को अपनाकर अपनी उपज को बढ़ा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button