Big Accident: नागपुर–भोपाल हाईवे पर कार पलटी, एक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Big Accident: बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में भोपाल– नागपुर हाईवे पर ग्राम साईखंडरा के पास चलती कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें कर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसराज पवार उम्र 55 वर्ष निवासी भगत सिंह वार्ड मुलताई और सोनू देशमुख निवासी मुलताई दोनों ही व्यक्ति रविवार सुबह कार से बैतूल की तरफ आ रहे थे जहां रास्ते में ग्राम साईखंडरा के पास चलती कर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें कार सवार दोनों ही व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना एनएचएआई एंबुलेंस को दी सूचना पर एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों ही घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद हंसराज पवार को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सोनू देशमुख मुलताई से भोपाल जाने के लिए निकले थे,  हंसराज पवार को रास्ते में लिफ्ट दी थी क्योंकि हंसराज पवार को किसी काम से बैतूल आना था। दोनों बैतूल की तरह आ रहे थे इसी दौरान रास्ते में चलती कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

फिलहाल मृतक हंसराज पवार के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायल सोनू देशमुख को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button