खण्डेलवाल महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज का त्यौहार

बैतूल। खण्डेलवाल समाज महिला मंडल बैतूल द्वारा हरियाली तीज के त्यौहार के अवसर पर विभिन्न आयोजन किए गए। मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा खण्डेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूवात सुंदरदास जी की प्रतिमा की पूजा कर की गई। इसके उपरांत सभी महिला सदस्यों एवं मंडल की पदाधिकारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी और तीन घंटे तक चले इस आयोजन ने समा बांध दिया।

इस अवसर पर खण्डेलवाल महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती ममता खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीती खण्डेलवाल एवं सचिव श्रीमती गंगा खण्डेलवाल द्वारा तरह-तरह के गेम खिलाए गए। प्रसिद्ध कवियत्री श्रीमती गूंजन खण्डेलवाल ने इस अवसर पर तीज को लेकर काव्य पाठ किया। वहीं श्रीमती राखी खण्डेलवाल ने सास-बहू पर व्यंग्य वाली रचना सुनाई। अन्य सदस्यों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। जिसका मंडल की सभी महिलाओं ने लुत्फ उठाया। सामूहिक भोज के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। **

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button