Shiv baarat : महाशिवरात्रि पर रामेश्वरम के 22 कुंडों का जल लेकर निकलेगी शिव बारात

शिव बारात में शामिल होने समिति ने श्रद्धालुओं को दिया आमंत्रण

बैतूल। अमरनाथ यात्रा सेवा समिति के बैनर तले महाशिवरात्रि पर्व पर शनिवार को रामेश्वरम के 22 कुंडों का जल लेकर खेड़ीसावलीगढ़ गांधी स्टेडियम से सुबह 11 बजे कलश पूजन के साथ बारहलिंग तक शिव बारात निकलेगी। शिव बारात में शिवजी की झांकी, गीत-संगीत के साथ वाहन रैली आकर्षण का केंद्र रहेगी। अमरनाथ सेवा समिति ने श्रद्धालुओं को आमंत्रण देकर शिव बारात में उपस्थित होने की अपील की है।

Shivratri: महिलाओं ने त्र्यंबकेश्वर को लगाई मेहंदी, 17 को महा आरती के बाद होगा संगीत कार्यक्रमयह पढ़े

अमरनाथ यात्र समिति के पंजाबराव गायकवाड़ व शैलेन्द्र बिहारिया ने बताया डीजे व शिव जी की मनमोहक झांकी साथ में चलेगी। यह बारात मां ताप्ती के पावन तट बारहलिंग पहुँचेगी, जहाँ भगवान राम द्वारा स्थापित शिव लिंग का अभिषेक कर पौधों की आरती व नदी की कर्पूर आरती होगी। संस्था के प्रीतम सिंग मरकाम व मनोहर मालवीय ने बताया कि बारहलिंग में विशाल भंडारा होगा। साथ ही पौधों का प्रसाद भी बटेगा। यह पहला मौका होगा जब मां ताप्ती घाट की वादियों में शिव बारात झूमते-नाचते पहुंचेंगी। आस-पास के सभी ग्रामवासी घराती तो बैतूल व खेड़ी के लोग बनेंगे बाराती और महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के विवाह के साक्षी बनेंगे। संस्था के चंचल पांसे, प्रकाश वंजारे ने बताया कि जगह-जगह बारातियों का स्वागत पुष्पवर्षा के साथ भी होगा एवं 22 कुंडों का पवित्र जल प्रसाद के रूप में पा सकेंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधों का प्रसाद बटेगा व नदियों के संरक्षण हेतु सार्वजनिक शपथ ली जाएगी। समिति के निरज गलफट, दीपक महाले, योगेश देशमुख ने सभी से खेड़ीसावलीगढ़ गांधी स्टेडियम में 18 फरवरी को सुबह 11 बजे पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button