वृद्धजनों के बीच बांटी जन्मदिन की खुशियां, वृद्ध आश्रम में वितरित किया आवश्यक सामान
वृद्धजनों के चेहरे पर आई मुस्कान और उन्हें अपनेपन का एहसास हुआ

बैतूल। सेवा भावी युवा ओम मगरे ने अपने जन्मदिन को सेवा कार्य करते हुए मनाने का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने इस विशेष अवसर पर अपने साथियों के साथ मातोश्री वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के बीच खुशियां बांटी और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए किराना सामान एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। ओम मगरे और उनके साथी मातोश्री वृद्ध आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। उनके इस प्रयास से वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान आई और उन्हें अपनेपन का एहसास हुआ।
वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ओम मगरे ने आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं। इन वस्तुओं में खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की चीजें शामिल थीं। ओम मगरे ने अपने जन्मदिन के इस सेवा कार्य के माध्यम से समाज में सेवा और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य केवल अपने लिए खुशी मनाना नहीं है, बल्कि उन लोगों के बीच खुशियां बांटना है जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। वृद्धजनों के बीच समय बिताकर और उनकी जरूरतें पूरी करके हमें आत्मिक संतोष प्राप्त हुआ। मातोश्री वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों ने ओम मगरे और उनके साथियों का आभार व्यक्त किया और उनके इस नेक कार्य की सराहना की। आश्रम संचालक ने भी इस पहल को सराहा और कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस विशेष आयोजन में ओम मगरे के साथ लतेश मगरे, दीपा मगरे, पूनम अमझरे, कुणाल अमझरे, अखिलेश नानकर, कविता मगरे, रोशन नानकर, हंसराज विश्वकर्मा, आकाश मालवी और गौतम मोदक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ओम मगरे आदि अनीश्वर निधि लिमिटेड फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर है कंपनी के भी सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर यह महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर को खास बनाने के लिए, कंपनी के डायरेक्टर ओम मगरे के जन्मदिन के शुभ अवसर पर, मातोश्री वृद्धआश्रम में किराना और अपनी सेवाएं प्रदान की गईं। सभी ने वृद्धआश्रम में वृद्धों के साथ समय बिताया। डायरेक्टर ओम मगरे ने बताया कि आदि अनीश्वर निधि लिमिटेड अपने ग्राहकों को कई वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है, जिनमें सेविंग अकाउंट पर वरिष्ठ नागरिकों के 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर, आर.डी 8 प्रतिशत की ब्याज दर, एफ.डी 11 प्रतिशत की ब्याज दर (शर्तों के अनुसार), डेली वेजेज लोन, गोल्ड लोन, पर्सनल लोन की सेवाएं प्रदान करती है। आदि अनीश्वर निधि लिमिटेड ने अपने पहले वर्ष में ही ग्राहकों के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने का वादा किया है।




