Incident : मजदूरों से भरी पिकअप पलटी

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 17 मजदूर घायल, धाराखोह के पास हुई घटना

बैतूल। धाराखोह के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 मजदूर घायल हुए हैं। 2 मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी तहसील के फुलगोहान और दुधावानी गांव की 40 मजदूर पिकअप में सवार होकर रेलवे ट्रैक पर काम करने के लिए धाराखोह जा रहे थे। इसी दौरान धाराखोह के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में 17 मजदूर घायल हो गए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घोड़ाडोंगरी पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button