Collection Of Soil : दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका में पहुंचेगी बैतूल की माटी

मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र बैतूल की टीम ने किया माटी का संकलन 

Betul News : बैतूल। देशभर में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र बैतूल की टीम ने बुधवार 13 सितंबर को विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय पहुंचकर माटी का संकलन किया। इस मिट्टी का उपयोग दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका को विकसित करने के लिए किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस अभियान की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत छोड़ो अभियान की वर्षगांठ के दिन से की गई है, जिसमें भारत के विभिन्न गांव से 7500 मिट्टी कलशों का संकलन किया जाएगा। जिसमें बैतूल की माटी का संकलन विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने क्षेत्र की मिट्टी को कलश में एकत्रित कर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर कृष्णा खासदेव ने कहा कि इस अभियान से देश के युवाओं में देश प्रेम जागृत होगा।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव निर्गुण देशमुख, प्राध्यापक गण में डॉ एस आर गायकवाड, सुदामा लहरपूरे, हेमलता लोखंडे, नीलिमा उपाध्याय, अशीष पवार, डॉ उज्जवल पांसे, आर.सी. लोनारे, संजय खंडेलवाल, देवेंद्र रघुवंशी, संजय मोरे, विष्णु सातपुते, अंकित खासदेव, प्रमोद पवार, मिथिलेश सिसोदिया, पिंकी मोटवानी, ध्यानवी कनाठे, दीक्षा राठौर, श्वेतल चौबे, अर्चना पाल, आभा हजारे, आयुषी राठौर, शिखा शुक्ला, दीक्षा यादव, कविता देशमुख एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button