Malaria Public Awareness Chariot: जिला मलेरिया जनजागरूकता रथ ने विकास खण्ड चिचोली में किया भ्रमण

साप्ताहिक सब्जी बाजार और ग्रामीण अंचलों में जनजागरूकता अभियान का संचालन

चिचोली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली से मंगलवार को जिला मलेरिया जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश चौहान और आरबीएसके चिकित्सक डॉ. रंजीत गोड़ाहे के नेतृत्व में रथ ने चिचोली के सब्जी बाजार और अति जोखिम वाले ग्रामों का दौरा किया।

इस अवसर पर चिचोली ब्लॉक स्वास्थ्य टीम के सदस्य बीईई अनिल कटारे, बीपीएम विनीत आर्य, एमटीएस पंकज डोंगरे, अखिलेश मालवीय, विवेक नागले, निलेश दवंडे, राजेन्द्र नागर, महेश आर्य, डी टाटीसार, राजू लोहारे, राजकुमार यादव, रितेश बारपेटे, संतोष उइके, प्रहलाद निरापुरे, लाहनु साहू, आकाश साहू, और प्रमोद कहार उपस्थित रहे और उन्होंने इस अभियान में सहयोग दिया।

बीईई अनिल कटारे ने बताया कि मंगलवार को विकास खण्ड चिचोली में साप्ताहिक सब्जी बाजार लगता है, जिसमें दूर-दराज के ग्रामों से ग्रामीण आते हैं। इसलिए, बाजार में मलेरिया से बचाव की जानकारी देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। पिछले 5 वर्षों के दौरान जिन ग्रामों में मलेरिया का अधिक जोखिम रहा है, उन ग्रामों में जनजागरूकता और उपचार रथ के भ्रमण से मलेरिया नियंत्रण और क्षेत्रीय सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से जिला जनजागरूकता रथ ने विकास खण्ड चिचोली का भ्रमण किया। कटारे ने बताया इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना और समय पर उपचार की सुविधा प्रदान करना है। जनजागरूकता रथ द्वारा किए गए इस प्रयास से मलेरिया नियंत्रण में महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button